अकबरपुर: थाना रनिया पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता से बेहोशी की हालत में मिले व्यक्ति की जान बची, ₹35,630 की नकदी की सुपुर्दगी
थाना रनिया पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान गजनेर-रायपुर मार्ग पर एक व्यक्ति को बेहोशी की अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ पाया। पुलिस टीम द्वारा बिना विलंब किए तत्काल एम्बुलेंस साधन से उक्त व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ समय पर उपचार मिलने से उसकी स्थिति में सुधार हुआ।