कायमगंज: नवाबगंज के उपकेंद्र पर 10 एमबीए ट्रांसफार्मर खराब, सैकड़ों गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित, टीम मरम्मत में जुटी
नवाबगंज के विद्युत उपकेंद्र पर लगा 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर मंगलवार दोपहर तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गया।इसके चलते नवाबगंज नगर सहित सैकड़ो गांव में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ट्रांसफार्मर को ठीक करने के लिए एक तकनीकी टीम को बुलाया गया था।टीम ने मंगलवार शाम को मरम्मत का काम शुरू किया।लेकिन देर रात होने के कारण काम रुक गया। बुधवार को मरम्मत का कार्य शुरू हुआ।