उधवा: चांदशहर गांव में मारपीट की घटना, एक युवक घायल
राधानगर थाना क्षेत्र के चांदशहर गांव में पड़ोसी से हुए विवाद में मारपीट की घटना में रैफुल शेख (38) वर्ष नामक युवक घायल हो गया। परिजनों ने घायल अवस्था में इलाज के लिए उसे अनुमंडल अस्पताल राजमहल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक के द्वारा घायल का इलाज किया गया। घटना की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई थी। शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे जानकारी मिली है।