विदिशा नगर: कोतवाली पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार, निशानदेही पर ₹1.5 लाख के पांच मोबाइल ज़ब्त
कोतवाली थाना टीआई आनंदराज ने बुधवार दोपहर 3 बजे बताया कि कुछ दिन पहले थाने में एक मोबाइल चोरी का प्रकरण दर्ज कराया था। टीम बनाकर चोरी के मामले की जांच की गई। जांच के दौरान मोहन पाल नामक युवक से पूछताछ की गई, जिस पर पूर्व में भी कई अपराध दर्ज थे, उससे पूछताछ के दौरान मोहन पाल ने उक्त मोबाइल चोरी की बात स्वीकार की, उसकी निशान देही पर पांच अन्य मोबाइल भी मिले