सिमडेगा: भाजपा सिमडेगा जिला कार्यालय में विधानसभा चुनाव हेतु रायसुमारी का हुआ आयोजन, राज्यसभा सांसद हुए शामिल
भाजपा सिमडेगा जिला कार्यालय में विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को रायसुमारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश उपस्थित रहे, जहां पर बताया कि सिमडेगा एवं कोलेबिरा विधानसभा से तीन प्रत्याशियों के नाम चर्चा कर उसे प्रदेश भेजा जाएगा। इसके बाद वहां से विधानसभा चुनाव समिति अंतिम मुहर लगाएगी।