सिमडेगा: तामड़ा पंचायत भवन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कई उपकरण जले
तामड़ा पंचायत भवन में 11 सितंबर की अहले सुबह शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई । जिससे झारनेट के सारे उपकरण सहित, सीसीटीवी का पूरा सेटअप और टीवी पूरी तरह जल गए। आज सुबह 6 बजे जब लोगों ने पंचायत भवन से धुआं निकलते हुए देखा, तब लोगों ने मुखिया अंजना एक्का को सूचना दी। जिसके बाद मुखिया वहां पहुंचकर पंचायत भवन का ताला खोली। मुखिया के अनुसार कोई कागजात नही जले हैं।