भिनाय: भिनाय व क्षेत्र की 25 ग्राम पंचायत में 7 मई को ब्लैक आउट मॉकड्रिल, ग्रामीणों ने लाइट बंद की
Bhinay, Ajmer | May 7, 2025 भिनाय कस्बे में तथा पंचायत समिति भिनाय कुल 25 ग्राम पंचायत में 7मई बुधवार को शाम 7:30 बजे से 8बजे तक ब्लैक आउट मॉकड्रिल शांति पूर्ण रहा।ग्रामीणों ने स्वैच्छा से लाईट बंद कर ब्लैक आउट मॉकड्रिल में सहयोग किया,तो वहीं कुछ वाहनों की लाईट के साथ आवाजाही जारी रही।भिनाय पुलिस थाने में भी 30मिनट के लिए लाइट बंद की गई।