गोरखपुर: परिवहन निगम में चालक भर्ती का सुनहरा मौका, 24 जुलाई को कचहरी बस स्टेशन पर चयन शिविर का आयोजन होगा
बेरोजगार युवाओं के लिए UP राज्य सड़क परिवहन निगम ने चालक भर्ती का सुनहरा अवसर दिया है।निगम द्वारा 60 चालकों की भर्ती की जाएगी।एआरएम अशोक सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 24 जुलाई 2026 को कचहरी बस स्टेशन,गोरखपुर में आयोजित भर्ती शिविर में सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8 वी पास निर्धारित की गई है।