नीमडीह: पितकी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
नीमडीह प्रखंड के पितकी गांव में रविवार की सुबह करीब 11 बजे राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के शुभ अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला की ओर से विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में पीएलवी शुभंकर महतो व साधन महतो ने ग्रामीण को जानकारी देते हुए कहा कि भारत के संविधान के सबसे महत्वपूर्ण अधिकारों में से एक आपको स्वतंत्र विधिक सेवा प्रदान करना है।