कोलायत: कोलायत के चानी में किसान की ढाणी में भीषण आग से घर का सामान, लाखों का सोना व नकदी जलकर राख
चानी गांव में एक ढाणी में भीषण आग लग जाने से एक गरीब परिवार का सबकुछ जलकर राख हो गया। आगजनी की इस घटना में करीब 5-6 तोला सोने के जेवर, नकद राशि और भारी मात्रा में पशु चारा जल गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे आ गया है। चानी के निवासी रेवन्त राम पुत्र लिच्छुराम की खेत मे बनी ढाणी में अचानक आग लग गईं