पोहरी: पोहरी श्याम मैरिज गार्डन में भाजपा मंडल की बैठक सम्पन्न,पूर्ब राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ मौजूद रहे
पोहरी श्याम मैरिज गार्डन में गुरुवार दोपहर 3 बजे पोहरी मंडल की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न हुई जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वराज्य मंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रश्मि-नेपाल वर्मा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी ने की।