कानपुर: बांसमंडी स्थित गरीब नवाज हाल में हज यात्रियों का टीकाकरण शुरू हुआ
बांसमंडी स्थित गरीब नवाज हाल में गुरुवार सुबह 10:30 बजे से हज यात्रियों के टीकाकरण का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया। गुरुवार को 200 हज यात्रियों को टीका लगाने और ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।चिकित्सा विभाग की 18 सदस्य टीम गरीब नवाज हाल में भेजी गई है जिनकी निगरानी में टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है।टीकाकरण के दौरान यात्रियों को एक विशेष किट दी जा रही है।