मंदसौर: ई-फार्मेसी के विरोध में मंदसौर बंद, 400 मेडिकल दुकानों पर लगे ताले, केमिस्टों ने रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा
मंदसौर जिले में ई-फार्मेसी और भारी डिस्काउंट के विरोध में 400 से अधिक मेडिकल दुकानें 24 घंटे बंद रहीं, अखिल भारतीय केमिस्ट संघ के आह्वान पर मेडिकल व्यवसायियों ने बाइक रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंच प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा,व्यापारियों ने ऑनलाइन दवा बिक्री से छोटे कारोबार पर खतरा तथा नकली दवाओं के बढ़ते जोखिम को लेकर चिंता जताई,