कांके: रैपिडो बाइक राइडर्स बेहतर किराया की मांगों को लेकर हड़ताल पर,राइडर्स ने कंपनी के खिलाफ मोरहाबादी मैदान में विरोध प्रदर्श
Kanke, Ranchi | Jul 3, 2026 राजधानी रांची में कैब ड्राइवरों की हड़ताल के बाद अब रैपिडो बाइक राइडर्स भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर उतर आए हैं। शुक्रवार को करीब 1 बजे मोरहाबादी मैदान में सैकड़ों राइडर्स ने कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए बेहतर किराया और कमीशन में कटौती की मांग की है। राइडर्स का कहना है कि पिछले दो वर्षों से किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है