गया उत्पाद विभाग की टीम ने गया पटना मुख्य सड़क मार्ग पर चाकंद के समीप से चार पहिया पर लदी विदेशी शराब को जब्त किया है।उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने गुरुवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि वाहन की तलाशी के दौरान 229.500 लीटर विदेशी शराब को जब्त किया गया है इस मामले में नयन मुखर्जी को गिरफ्तार किया है।जो झारखंड के रांची का रहने वाला है।