मरवन: मड़वन प्रखंड के रकसा में स्कूल भवन के निर्माण के लिए एनओसी की मांग को लेकर अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन
मड़वन प्रखंड के रकसा बाजार स्थित उच्च विद्यालय के समीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भवन निर्माण के लिए एनओसी की मांग को लेकर गुरुवार को सैकड़ो ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय पहुंच जमकर हंगामा प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि उक्त स्थल का चयन विद्यालय प्रबंध समिति व ग्रामीणों द्वारा किया। मगर कुछ लोगों द्वारा भवन निर्माण रोकने की साजिश की जा रही है।