मेदिनीनगर (डालटनगंज): रजवाडीह के प्रशांक त्रिपाठी नौसेना में बने कमीशन अधिकारी, परिवार और शुभचिंतकों ने जताया गर्व
सदर मेदिनीनगर प्रखंड के रजवाडीह गांव के प्रशांक त्रिपाठी ने अपनी प्रतिभा व जीवटता के बल पर नौ सेना में कमीशन अधिकारी बनकर परिवार व समाज का नाम रोशन किया है। प्रशांक रजवाडीह के प्रभाकर नारायण त्रिपाठी व संगीता त्रिपाठी के पुत्र हैं। साढ़े ग्यारह साल पहले उन्होंने पनडुब्बी सेवा ज्वाइन की थी, किन्तु उनके मन में कमीशन अधिकारी बनने की चिनगारी बुझी नहीं थी।