कृषि एवं पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुमला जिला मुख्यालय के चैनपुर प्रखंड परिसर में जोड़ा बैल वितरण योजना के तहत लाभुकों के बीच बैलों का वितरण किया गया। जानकारी देते हुए शनिवार की शाम सात बजे बताया गया कि वर्ष दो हजार पच्चीस–छब्बीस के लिए चयनित बारडीह पंचायत के तीन आदिम जनजाति परिवारों को इस योजना का लाभ दिया गया।