धनौरा: गजरौला चौपला पुलिस चौकी के पास बाइक सवार बदमाशों ने की लूट, क्षेत्र में फैली सनसनी
थाना क्षेत्र में चौपला पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने एक परिवार से लूटपाट की। यह घटना शनिवार देर रात करीब 12 बजे हुई। पीड़ित परिवार रामपुर जिले का रहने वाला है। रामपुर के बिलासपुर स्थित मुहल्ला साहूकारा निवासी विनीत रस्तोगी अपनी भांजी के सगाई समारोह में शामिल होने गजरौला जा रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी रोशनी, मां किरन रस्तोग।