ब्यौहारी: ब्यौहारी के सरस्वती स्कूल अखेटपुर का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, मामला दर्ज
सरस्वती स्कूल अखेटपुर में ताला तोड़कर स्कूल की संपत्ति को अज्ञात बदमाशों ने नुकसान पहुंचा है जिसमें 50 हजार से अधिक का नुकसान बताया गया है। स्कूल के प्राचार्य शिवकुमार पटेल ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशो के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। यह मामला मंगलवार की सुबह 7:00 बजे दर्ज किया गया है।