माखन नगर: गनेरा में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का छठवें दिन भी आंदोलन जारी
Makhan Nagar, Hoshangabad | May 24, 2026
गनेरा में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा लगातार आंदोलन किया जा रहा है। आंदोलन का यह छटवा दिन है। रविवार को करीब 1 बजे भीषण गर्मी और 42 डिग्री तापमान के बीच ग्रामीण तपती दोपहरी में धरना स्थल पर डटे हुए हैं। और शराब दुकान के सामने प्रशासन के खिलाफ लगातार नारेबाजी कर आक्रोश जाता रहे हैं।