सिंगरौली: कलेक्ट्रेट के सामने 1 घंटे सड़क पर तड़पती रही घायल गाय, नहीं पहुंची एंबुलेंस
रविवार सोमवार की दरमियानी रात कलेक्ट्रेट के सामने मॉडल रोड पर बैठी एक गाय को किसी वाहन चालक ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। इसके बाद राहगीरों ने निगम की पशु वाहन को सूचना दी। जहां करीब 1 घंटे बाद निगम का पशु पहुंचा हैं। लोगों का आरोप है कि इसी तरह रोज दुर्घटनाएं होती है लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं देता है।