सिंगरौली: NTPC विंध्याचल को मानव संसाधन व बालिका सशक्तिकरण में उत्कृष्टता हेतु टस्कर राष्ट्रीय पुरस्कार-2024 से किया गया सम्मानित
एनटीपीसी विंध्याचल को कोझिकोड, केरल में आयोजित टस्कर नेशनल अवार्ड्स 2024 में प्रतिष्ठित प्रशंसा हासिल करके एक बार फिर उत्कृष्टता का मानदंड स्थापित किया है। एनटीपीसी विंध्याचल ने पीपुल-ओरिएंटेड प्रैक्टिसेस श्रेणी में गोल्ड अवार्ड जीता है, जो एक सहायक और समावेशी कार्य वातावरण को बढ़ावा देने के लिए इसकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।