सिंगरौली: जिले के 1000 आगनवाड़ी केंद्रों के साथ जिला स्तर पर मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
मध्यप्रदेश शासन , संस्कृति विभाग द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र अवसर पर श्री कृष्ण पर्व का आयोजन किया जाना है श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पर्व पर महिला बाल विकास विभाग द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला का निर्देश पर किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ-साथ सम्पूर्ण जिले में 1000 आगनवाड़ी केंद्र में जन्माष्टमी मनाई गई।