शाम्हो अकहा कुरहा: शाम्हो प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ दुर्गा पूजा का त्यौहार, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
शाम्हो प्रखंड क्षेत्र में इस वर्ष दुर्गा पूजा का त्यौहार पूरी तरह शांतिपूर्ण, हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। बुधवार की रात्रि करीब 11:10 बजे तक प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों और मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा और शांतिपूर्ण माहौल में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का दर्शन किया गया।