गुना नगर: राजपुरा: नरवाई में भीषण आग, एक ही परिवार के चार लोग फंसे, दो मासूम गंभीर
राघौगढ़ थाना क्षेत्र के राजपुरा गांव में गुरुवार रात नरवाई की आग में एक ही परिवार के चार सदस्य झुलस गए। भैंस को ढूंढकर लौटते समय तेज आंधी से आग भड़क गई और सभी उसकी चपेट में आ गए। 11 वर्षीय संजू और 14 वर्षीय लक्ष्मीकांत गंभीर हालत में भोपाल रेफर किए गए। ग्रामीणों ने बचाया। प्रशासन ने 50 हजार की मदद देकर आगे सहयोग का आश्वासन दिया है।