पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग मे आभूषण दुकान मे ग्राहक बन घुसे चोर,लाखों रुपये के जेवरात लेकर हुए फरार, गर्दनीबाग थाना मे प्राथमिकी हुआ दर्ज
24 जून 2024 को गर्दनीबाग स्थित खुशबू ज्वेलरी दुकान में दो अज्ञात चोर ग्राहक बन आते हैं और लाखों रुपए के जेवरात लेकर फरार हो जाते हैं.दुकान के मालिक सतीश प्रसाद वर्मा गर्दनीबाग प्राथमिक की दर्ज करवाते हैं. इसके बाद आज दुकान के मालिक के पुत्र निरंजन वर्मा पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहते हैं की एक हफ्ता होने को है और पुलिस अभी तक कुछ नही की है.