पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर पूर्व मंत्री आलोक मेहता ने पुल गिरने के मामले पर कहा,गुणवत्ता से नहीं होना चाहिए था कंप्रोमाइज
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री आलोक मेहता ने पटना एयरपोर्ट पर रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार में लगातार पुल गिरने के मामले पर कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए और गुणवत्ता से कोई कंप्रोमाइज नहीं होना चाहिए था। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि नौ दिनों के अंदर पांच पुल गिरने का मतलब है कि कहीं ना कहीं समझौता किया गया है।