पटना ग्रामीण: पटना में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा- हर राजनीतिक दल बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले इसकी मांग करता है
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले जदयू के तरफ से लगातार यह मांग उठ रही है बीते दिन शनिवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी इस प्रस्ताव को पास किया गया है. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले इसको लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मीडिया में बयान देते हुए कहा-यह मांग किसी एक दल का नहीं बल्कि हर राजनीतिक दल का है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले