सीतामऊ: संजीत क्षेत्र में अवैध रेत खनन का वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने रेत माफियाओं पर कार्रवाई की मांग उठाई
मंदसौर जिला के संजीत क्षेत्र में फाइटर मशीनों से कथित अवैध रेत खनन का वीडियो ग्रामीणों ने वायरल कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि रेत और मिट्टी माफिया बेखौफ होकर खनन कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा। अब नजर कलेक्टर और खनिज विभाग की कार्रवाई पर टिकी है।