दावथ: दावथ थाना परिसर में सीओ और एसएचओ ने जनता दरबार लगाया।
Dawath, Rohtas | Mar 2, 2024 दावथ थाना परिसर में शनिवार को सीओ सौरभ कुमार और एसएचओ कृपाल जी ने जनता दरबार लगाकर भूमि विवाद सम्बन्धी दो मामलों का निष्पादन किया, सीओ ने बताया कि अंचल क्षेत्र के दो गावों से भूमि विवाद को लेकर मामले आए थे। दोनों पक्षों के उपस्थिति में दोनों मामलों का निष्पादन कर दिया गया है।