बलौदा: कोसमंदा गांव में युवक को गाड़ी साइड कराने पर पड़ा महंगा, 4 युवकों ने की पिटाई, चांपा थाना में मामला दर्ज
जांजगीर चांपा जिले के बलौदा विकास खंड के कोसमंदा गांव में गाड़ी को साइड कराने गए युवक से चार युवकों ने गाली गलौज, मारपीटकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने गाली गलौज, मारपीटकर जान से मारने की धमकी देने वाले 4 युवक गौरव राठौर, सुनील साहू, विजेंद्र साहू, गिल्ली के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) के तहत जुर्म दर्ज किया है।