धार: धार जिले में आगरा-मुंबई रोड पर ग्राम धानी में कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, हादसे में बुजुर्ग की मौत और 4 घायल
धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में आगरा-मुम्बई रोड़ पर ग्राम धानी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक परिवार के चार लोग घायल हो गए और एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा महेश्वर निवासी, हाल मुकाम भोपाल के एक परिवार के साथ हुआ।