झाझा: घोरिकवा मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर, चालक के साथ हुई मारपीट
Jhajha, Jamui | Apr 30, 2026 बुधवार देर शाम करीब 7 बजे घोरिकवा मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद हो गया। हादसे में शैर गांव निवासी बबलू कुमार घायल हो गए। आरोप है कि दूसरे बाइक चालक और उसके साथियों ने बबलू की बाइक की चाबी छीन ली और उनके साथ मारपीट भी की। घायल का इलाज सीएचसी झाझा में कराया गया। बबलू ने बताया कि बारिश रुकने के बाद घोरिकवा मोड़ पहुंचते ही एक बाइक अचानक सामने मुड गई