कैलारस: शनिवार को होगा 4 घंटे का विद्युत शटडाउन
कैलारस शुक्रवार दोपहर 12 बजे विद्युत उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। लाइन मेंटेनेंस कार्य के चलते शनिवार 02 मई 2026 को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। कैलारस विधुत विभाग के सहायक प्रबंधक ने जानकारी दी कि, 33 केवी कैलारस एवं 33 केवी पहाड़गढ़ लाइन पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे बिधुत सप्लाई बंद रहेगी