पूर्णिया में निगरानी विभाग की टीम ने शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता को ₹10,000 घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
Purnea East, Purnia | Apr 16, 2026
पूर्णिया में निगरानी विभाग की टीम के द्वारा शिक्षा विभाग के एक घूसखोर सहायक अभियंता को 10000 रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया साथ ही उसके पास से 54000 रुपए भी बरामद हुए हैं. निगरानी डीएसपी राजकुमार सिंह ने बताया कि एक संवेदक ने पटना स्थित निगरानी विभाग में शिकायत की थी कि सहायक अभियंता भूषण प्रसाद उससे योजना के एमबी का 6 प्रतिशत घुस मांग रहा था