एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में गैंगस्टर एक्ट के तहत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना मटसेना पुलिस ने राजस्व टीम के साथ मंगलवार शाम 5 बजे करीब संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैंगलीडर मुलायम उर्फ मुल्ला तथा उसके दो साथियों सुल्तान और पप्पू की कुल ₹1,38,000 मूल्य की चल संपत्ति कुर्क कर जब्त की।