चंदौसी: गांव गुमथल में प्रजापति समाज सेवा समिति ने यूपी बोर्ड हाई स्कूल के जिला प्रथम स्थान आने पर किया सम्मानित
गुमथल गांव में मेधावी छात्र नितेश प्रजापति का भव्य सम्मान बनियाठेर क्षेत्र के गांव गुमथल में आज प्रजापति समाज सेवा समिति, संभल द्वारा मेधावी छात्र नितेश कुमार प्रजापति का जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया। नितेश ने यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा 2026 में संभल जिले में प्रथम स्थान, मुरादाबाद मंडल में चौथा स्थान तथा उत्तर प्रदेश में 12 वा स्थान प्राप्त किया है