मेरठ: प्रभारी मंत्री असीम अरुण की दरियादिली का वीडियो आया सामने, बिजली बम्बा बाईपास पर सड़क पर पलटी पिकअप गाड़ी को सीधा कराया
Meerut, Meerut | Jun 14, 2026 मेरठ में अपने दौरे पर आए योगी सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, मेरठ के प्रभारी मंत्री असीम अरुण की इंसानियत का वीडियो सामने आया है। जिसमें प्रभारी मंत्री एक घायल व्यक्ति से उसका हाल पूछते दिख रहे हैं। इसके बाद सड़क पर पलटे हुए वाहन को साथियों की मदद से सीधा करवाते हैं।