मंदसौर। राज्यसभा नामांकन विवाद को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित और जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का "नारी सम्मान" केवल नारे तक सीमित है।