Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image
image

पंजाब बॉर्डर पर रातभर पुलिस का पहरा, 127 वाहनों की तलाशी; 19 चालकों पर कार्रवाई - मुसाहिवाला नाके पर नाइट डोमिनेशन अभियान, संदिग्धों की गहन जांच; अपराधियों को सख्त संदेश सिरसा। सीमावर्ती क्षेत्र में अपराधियों की गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए सिरसा पुलिस ने सोमवार रात पंजाब सीमा स्थित मुसाहिवाला नाके पर विशेष नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देश और पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में हुए इस अभियान के दौरान पंजाब की ओर से आने-जाने वाले प्रत्येक संदिग्ध वाहन और व्यक्ति की गहन जांच की गई। रातभर चले अभियान में पुलिस टीमों ने 127 वाहनों की जांच की, जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 19 वाहन चालकों के चालान किए गए। पुलिस ने वाहनों की तलाशी लेने के साथ यात्रियों से पूछताछ भी की, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। एसपी दीपक सहारन ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र में अपराधियों की आवाजाही पर प्रभावी निगरानी रखना और आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना है। इसके लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर बॉर्डर पर विशेष निगरानी रखी गई। उन्होंने कहा कि सिरसा पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। विशेष रूप से रात के समय महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने महिलाओं से आवश्यकता पड़ने पर डायल-112 सेवा का तुरंत उपयोग करने की अपील की। एसपी ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस और जनता की साझी भागीदारी से ही अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Sirsa, Sirsa | Aug 4, 2026

MORE NEWS

संजु महंत ने बस स्टैंड पर पकड़ा नकली किन्नर, दिया बड़ा संदेश

संजु महंत ने बस स्टैंड पर पकड़ा नकली किन्नर, दिया बड़ा संदेश

Sirsa, Sirsa | Aug 4, 2026

सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10.310 ग्राम हेरोइन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
सिरसा की सीआईए पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 10.310 ग्राम हेरोइन के साथ बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान:
 कपिल पुत्र ओमप्रकाश (निवासी शक्कर मंदोरी)
 अक्षय पुत्र रामस्वरूप (निवासी सुखचैन कॉलोनी, सिरसा)
आरोपियों के खिलाफ थाना नाथूसरी चौपटा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

#SirsaNews #sirsasandesh #crimenews #CrimeUpdate #ndpsact

सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10.310 ग्राम हेरोइन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार सिरसा की सीआईए पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 10.310 ग्राम हेरोइन के साथ बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान: कपिल पुत्र ओमप्रकाश (निवासी शक्कर मंदोरी) अक्षय पुत्र रामस्वरूप (निवासी सुखचैन कॉलोनी, सिरसा) आरोपियों के खिलाफ थाना नाथूसरी चौपटा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। #SirsaNews #sirsasandesh #crimenews #CrimeUpdate #ndpsact

Sirsa, Sirsa | Aug 4, 2026

सिरसा पुलिस की कार्रवाई: 32 बोर अवैध पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार
सिरसा की सीआईए पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चेकिंग के दौरान गांव कंगनपुर से एक युवक को 32 बोर अवैध पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है, पुलिस के अनुसार आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि अवैध हथियार के इस नेटवर्क की गहनता से जांच की जा सके।

#SirsaPolice #Sirsa #HaryanaPolice #crimeupdate #sirsasandesh

सिरसा पुलिस की कार्रवाई: 32 बोर अवैध पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार सिरसा की सीआईए पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चेकिंग के दौरान गांव कंगनपुर से एक युवक को 32 बोर अवैध पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है, पुलिस के अनुसार आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि अवैध हथियार के इस नेटवर्क की गहनता से जांच की जा सके। #SirsaPolice #Sirsa #HaryanaPolice #crimeupdate #sirsasandesh

Sirsa, Sirsa | Aug 4, 2026

पंजाब बॉर्डर पर रातभर पुलिस का पहरा, 127 वाहनों की तलाशी; 19 चालकों पर कार्रवाई - मुसाहिवाला नाके पर नाइट डोमिनेशन अभियान, संदिग्धों की गहन जांच; अपराधियों को सख्त संदेश सिरसा। सीमावर्ती क्षेत्र में अपराधियों की गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए सिरसा पुलिस ने सोमवार रात पंजाब सीमा स्थित मुसाहिवाला नाके पर विशेष नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देश और पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में हुए इस अभियान के दौरान पंजाब की ओर से आने-जाने वाले प्रत्येक संदिग्ध वाहन और व्यक्ति की गहन जांच की गई। रातभर चले अभियान में पुलिस टीमों ने 127 वाहनों की जांच की, जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 19 वाहन चालकों के चालान किए गए। पुलिस ने वाहनों की तलाशी लेने के साथ यात्रियों से पूछताछ भी की, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। एसपी दीपक सहारन ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र में अपराधियों की आवाजाही पर प्रभावी निगरानी रखना और आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना है। इसके लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर बॉर्डर पर विशेष निगरानी रखी गई। उन्होंने कहा कि सिरसा पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। विशेष रूप से रात के समय महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने महिलाओं से आवश्यकता पड़ने पर डायल-112 सेवा का तुरंत उपयोग करने की अपील की। एसपी ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस और जनता की साझी भागीदारी से ही अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। - Sirsa News