अजीतमल: ग्राम कल्ले का पुरवा में शादी समारोह में युवक पर चाकू से हमला कर कान काटने के मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्ले का पुरवा में शादी समारोह के दौरान युवक पर चाकू से हमला कर उसका कान काट देने का मामला सामने आया है। घटना बीते 30 अप्रैल की बताई जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव कल्ले का पुरवा निवासी कपिल राजपूत पुत्र संतोष राजपूत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 अप्रैल क