सांगानेर: जयपुर के SMS स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, राज्यपाल सहित कई जनप्रतिनिधियों ने किया योगाभ्यास
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज सुबह 6 से लेकर 8 तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां सैकड़ों की संख्या में योग साधक,अलग-अलग विभागों के कर्मचारी,पुलिसकर्मी,होमगार्ड जवान,एनसीसी कैडेट, विद्यार्थी और आमजन पहुंचे। सवाई मानसिंह स्टेडियम के इंडोर स्टेडियम में आयोजित मुख्य योग कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़ मौजूद रहे।