मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव में जेट्रोफा का फल खाने से चार बच्चों की बिगड़ी हालत, सीएचसी राजगढ़ में भर्ती
बताते चले कि रविवार की दोपहर 12:00 कुड़ी गांव में छोटे बच्चे खेल रहे थे खेलते खेलते बच्चों का समूह नहर के पास पहुंच गया। जिसमें बच्चों ने जेट्रोफा का फल खा लिया। कुछ देर बाद चार बच्चों को उल्टी दस्त होने लगा। जिसमें हालत बिगड़ने पर चारों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां इलाज चल रहा है।