मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र के कुनबीया मार जंगल में भूसी लादकर जा रही डीसीएम पलटने से श्रमिक की मौत, चालक फरार
बताते चले कि गुरुवार की रात 11:30 बजे डीसीएम पर भूसी लाद कर तीन श्रमिक विशाल विष्णु निवासी जमुई व सुक्खू निवासी घोरावल भदोही के लिए भूसी लाद कर जा रहे थे इसी बीच मड़िहान जंगल में पहुंचते ही गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें दबकर विशाल लहूलुहान हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।