मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में सरकारी बस की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी हुए घायल
शुक्रवार की रात 8:00 बजे दरवान निवासी 58 वर्षीय प्रभाकर अपनी पत्नी 53 वर्षीय उर्मिला को बाइक पर बैठाकर नदी हार बाजार से लौटकर अपने घर दरवान जा रहे थे जैसे ही भवानीपुर मोड़ के पास पहुंचे सोनभद्र की तरफ से आ रही सरकारी बस ने टक्कर मार दिया जिससे दोनों घायल हो गए राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को राजगढ़ अस्पताल लाई जहां डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर किया।