झांसी: झांसी में मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले रोड बंद, जाम में फंसी मरीज के लिए एंबुलेंस, वीडियो वायरल
Jhansi, Jhansi | Jun 20, 2026 मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले शहर में सड़क निर्माण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सीता होटल के सामने सड़क डामरीकरण के लिए रास्ता बंद किए जाने से लंबा जाम लग गया, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस भी फंस गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।