लखनऊ के मोहनलालगंज में जमीन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे हीरालाल खेड़ा, सिसेंडी निवासी जागेश्वर प्रसाद ने शिकायत दर्ज कराई है कि 1989 में देवी चरन ने 442 वर्गफीट जमीन बेचू लाल को बेची थी, जिसे 2011 में जागेश्वर ने खरीदा और निर्माण कराया।