बरेली: किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज में ब्लास्ट के मामले में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज, जांच कमेटी गठित
मांझा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में तीनों मृतकों पर एफआईआर दर्ज।अवैध मांझा में हुई थी 3 की मौत, धमाके से उड़ गए थे चीथड़े, सीसीटीवी से धमाके के वक्त की फुटेज गायब।बरेली के बाकरगंज में मांझा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की तरफ से किला थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।