बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के शेर खां स्कूल के पास अज्ञात चोरों ने घर को बनाया निशाना, चोरी की वारदात को दिया अंजाम
बारादरी थाना क्षेत्र के शेर खां स्कूल के पास अज्ञात चोरों ने घर को निशाना बना लिया । लाखों रुपए के जेवर व हजार रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने पूरे मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है जो भी तथ्य निकाल कर सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।